कजरी सुन दर्शक हुए भाव विभोर

आजमगढ़। फूलपुर तहसील के ससना स्थित राम जानकी मन्दिर कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कजरी को सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कजरी महोत्सव का आयोजन राम जानकी मंदिर ससना में किया गया। कजरी महोत्सव में मनेच्छा खेतासराय जौनपुर के अशोक कुमार की मंडली के कजरी प्रस्तुत किया गया। कजरी महोत्सव में एक से बढ़ कर एक कजरी पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर दर्शक भावविभोर होकर झूम उठे। आयोजक मंदिर के साधु मकरध्वज ने बताया कि पुरानी संस्कृति को लोग भूलते जा रहे हैं। कजरी महोत्सव का आयोजन पूरानी संस्कृति को बनाये रखने के लिए रखा गया है। इस अवसर पर दिनेश कुमार यादव ,महेंद्र प्रसाद ,प्रधान गामा, साहब दीन केवट, रामदेव बेंबनशी, मंगल देव, जीत नरायन प्रजापति ,राम भुवाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ