श्रीकृष्ण पाल के घर पहुंच स्कूल प्रबंधक ने किया स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया अपेक्षा पर खरा उतरने का भरोसा

आजमगढ़। आम तौर पर सत्ता पक्ष के नेताओं का स्वागत एक परंपरा सी बन गई है, लेकिन क्षेत्र के एक गांव के कार्यकर्ता को भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने से न केवल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ के प्रबंधक सीएल गुप्ता को खुशी महसूस हुई, बल्कि वह खुद भी भाजपा के सदस्य बन गए। गुप्ता ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल के घर ग्राम गढ़वल पहुंचकर स्वागत किया। उनके साथ जिला कार्यसमिति के सदस्य तारकेश्वर ओझा, कप्तानगंज मण्डल अध्यक्ष मनोज गिरी, प्रवीण गुप्ता, आशुतोष तिवारी व आकाश यादव भी थे।


 स्वागत करने वालों ने नए जिलाध्यक्ष से क्षेत्र के विकास के साथ समस्याओं के निस्तारण की अपेक्षा की, तो अध्यक्ष ने भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया। कहा कि मैं गांव में रहकर राजनीति शुरू किया हूं इसलिए गांव की समस्याओं की जानकारी है। कोई भी व्यक्ति बिना संकोच के अपनी बात कह सकता है। हमारी हमेशा कोशिश रहेगी कि लोगों की समस्याओं को दूर कर सकूं। वैसे भी भाजपा सरकार में हर एक व्यक्ति की व्यथा सुनी जा रही है और उसका निस्तारण भी किया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जनता की समस्या के प्रति काफी फिक्रमंद रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ