आजमगढ़। जिला मुख्यालय पर राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 301 जोड़ों की शादी कराई गई। सभी नव विवाहित जोड़ों को शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से उपहार भेंट किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि 301 जोड़ो ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके सापेक्ष सभी 301 जोड़ो की आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी कराई गई। मीडिया से हुई बातचीत जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस वर्ष इससे पूर्व तीन बार सामूहिक विवाह हो चुका है। जिसमें 12 सौ जोड़ों की शादी कराई गई। अब 301 की शादी हुई। इस वर्ष 2251 शादी का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष करीब 1500 जोड़ों की शादी करा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें वही जोड़े शामिल होते हैं जिनकी पहली बार शादी होती है। अगर पूर्व में शादी हो चुकी है तब पकड़े जाने पर रिकवरी की जाती है। वहीं मामले में बीडीओ की तरफ से जांच की जाती है। तब रजिस्ट्रेशन के बाद शादी की अनुमति होती है। सुनते हैं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने क्या जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ