दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आजमगढ़। निजामाबाद थाना अंतर्गत रानी की सराय बाई पास तिराहे से शुक्रवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को उपनिरीक्षक सुधीर पांडेय ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश पुत्र प्रभु निवासी डोडोपुर थाना- निजामाबाद का रहने वाला है।  
एक महिला ने छह फरवरी को स्थानीय थाने में शिकायती तहरीर दिया था कि अवधेश पुत्र प्रभु निवासी डोडोपुर ने मेरी पुत्री को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। इस संबंध में विभिन्न धाराओं  के साथ ही पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर पांडेय, कास्टेबल कमलेश कुमार, होमगार्ड महेंद्र यादव थाना-निजामाबाद शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ