Breking news - Azamgarh: जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह का निधन

आजमगढ़ नगरपालिका बीके चैयरमैन पद को सुशोभित कर चुके है डॉ0 कन्हैया सिंह आजमगढ़। जनपद के मूर्धन्य और नामचीन साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह का प्रयागराज में अपने पौत्र इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य के आवास पर, शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया। उक्त आशय की जानकारी उनके भतीजे डॉ0 पंकज सिंह ने दी। डॉ कन्हैया सिंह की आयु लगभग 89 वर्ष थी और कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे।डॉ0 सिंह को अपने रचनाओ और कृतियों के लिए देश विदेश से विविध पुरस्कार प्राप्त हुए थे।पाठ तथा पाठालोचन के लिए वह राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हुए थे।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के भी वह अध्यक्ष रहे और विभिन्न संस्थाओं के भी सदस्य रहे । डी ए वी पी जी कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त होने के पहले टी डी कॉलेज जौनपुर में अध्यापक होने के साथ ही भटवली डिग्री कॉलेज के प्राचार्य भी रहे।डॉ0 सिंह आजमगढ़ नगरपालिका बीके चैयरमैन पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना काल मे अपने आवास पर उनकी आत्मकथा काली मिट्टी पर पारे की रेखा का लोकार्पण किया था। इमरजेंसी के समय वह 19 महीने जेल में भी रहे और देश के बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ