हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी दुष्यंत चौटाला की जेजेपी

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सफलता के लिए कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मतदाताओं को आकर्षित करने और समर्थन जुटाने के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभियान शुरू कर दिया है।  आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय संसद के 543 सदस्यीय निचले  सदन के लिए प्रतिनिधियों का निर्धारण करेंगे। ऐसे में चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होने वाले है। सरकार बनाने के लिए लोकसभा में न्यूनतम 272 सांसदों का समर्थन आवश्यक है।  लोस चुनावों में दो प्रमुख्य राजनीतिक गठबंधनों पर ध्यान केद्रिंत है इंडिया ब्लॉक व एनडीए। इंडिया ब्लॉक में कांग्र्रेस, आप, टीएमसी समेत अन्य पार्टिया शामिल है।


सत्तारूढ़ एनडीए सरकार लोकसभा में 400 से अधिक सीटें जीतने  के गठबंधन के लक्ष्य के साथ लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करना चाहती है। 543 लोसभा सीटों के लिए वोट डालने के अलावा, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरूणांचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों की घोषण की है। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में 26 रिक्त सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव निर्धारित किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ