भाजपा सरकार को शिवपाल यादव ने बताया झूठ का पुलिंदा

चिरैयाकोट (मऊ) श्रीकृष्ण विद्यापीठ उ.मा.स्कूल के प्रांगण मे रविवार कि शाम सपा प्रदेश महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन मे एक जन सभा को संबोधित किया।जिसमें भाजपा सरकार को झुठ का पुलिंदा बताते हुए जनता को ऐसे ठगों से सतर्क रहने का आगाह किया।।तथा एक जुन को सपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने कि अपील की। पूर्व मंत्री राम अचल राजभर विधायक राजेन्द्र कूमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सत्तार कुरैशी ( मुंशी) सिकंदर प्रसाद ने संबोधित करते हुए पीडीए इंडिया गटबंधन के प्रत्याशी राजीव राय को भारी मतों विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूध नाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव,अल्पसंखय प्रदेश सचिव वामिक ख़ान,राजेन्द्र यादव, हनुमान यादव प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव रिजवान अहमद, संजय यादव, कल्लन अंसारी मलिक सलीम, सोनू यादव ,फिरोज अहमद, पप्पू अंसारी आदि सहित सैकडों कि संख्या मे पीडीए इण्डिया गठबंधन कार्यकर्ता, मतदाता और पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष जय प्रताप यादव ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ