अवध ओझा के लिए क्या बोल गए मनोज तिवारी, केजरीवाल को भी लपेटा।


दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। मनोज तिवारी दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह पटपड़गंज विधानसभा सीट पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी ने पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी को टिकट दिया है। इस दौरान हमने भाजपा नेता मनोज तिवारी से बातचीत की। मनोज तिवारी ने यह बताया कि भाजपा ने 2025 के विधानसभा चुनाव में कौन-कौन से बड़े वादे किए हैं। साथ ही मनोज तिवारी ने आदमी पार्टी की उम्मीदवार अवध ओझा पर जमकर निशाना साधा। यमुना नदी में जहर मिलाने के दावे को लेकर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ फैला रहे हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ