पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप काम करेंगे और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे: रामसेवक प्रजापति
(बांदा से सुखविंदर सिंह की विशेष रिपोर्ट)
बांदा। जनपद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से रामसेवक प्रजापति को बांदा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पिछड़े समाज के प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बसपा सूत्रों के अनुसार, मायावती के निर्देश पर इस नियुक्ति को संगठन विस्तार की रणनीति के तहत देखा जा रहा है। रामसेवक प्रजापति, जो लंबे समय से समाजसेवा और पार्टी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, अब जिले में पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों में उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रामसेवक प्रजापति ने नियुक्ति पर बसपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप काम करेंगे और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से बसपा अपने पारंपरिक वोट बैंक को और अधिक सशक्त करने की कोशिश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ