यह कदम न सिर्फ लोकतंत्र को मजबूती देगा, बल्कि देश की बौद्धिक और सामाजिक पूंजी को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत कर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा है। इन नामांकनों में कानून, सामाजिक सेवा, विदेश नीति और इतिहास जैसे विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनका योगदान राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
नामांकित सदस्यों में शामिल हैं:
- उज्ज्वल निकम— देश के प्रसिद्ध सरकारी वकील, जिन्होंने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों में कानून का परचम लहराया।
- सी. सदानंदन मास्टर— केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद्, जिन्होंने शिक्षा और समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया।
- हर्षवर्धन श्रृंगला—भारत के पूर्व विदेश सचिव, जिनका राजनयिक अनुभव अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का परिचायक है।
- मीनाक्षी जैन—विख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद्, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास पर गहराई से शोध कर समाज को नई दृष्टि दी।
इन नामांकनों के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू ने विविधता और विद्वता को सम्मानित करते हुए राज्यसभा को और भी समृद्ध बनाने की पहल की है। यह कदम न सिर्फ लोकतंत्र को मजबूती देगा, बल्कि देश की बौद्धिक और सामाजिक पूंजी को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
0 टिप्पणियाँ