2027 चुनाव की तैयारी में BSP ने दिखाया युवा नेतृत्व पर भरोसा, आकाश आनंद को मिली केंद्रीय भूमिका।
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इससे पहले आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे।
इस नई जिम्मेदारी के तहत आकाश आनंद अब पार्टी की रणनीति, प्रचार, टिकट वितरण और संगठनात्मक समन्वय जैसे अहम कार्यों में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। वे सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे और सभी राज्य व केंद्रीय पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम बसपा के युवा नेतृत्व को आगे लाने और 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी को धार देने की दिशा में उठाया गया है।
0 टिप्पणियाँ