आजमगढ़ में सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई!

एकात्म मानववाद की प्रेरणा से सेवा का संकल्प!
पंडित दीनदयाल की जयंती पर विचार, सेवा और पर्यावरण का संगम!
 ब्यूरो प्रमुख - मनीष कुमार
 आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी बूथों पर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने किया।
इस अवसर पर सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई अभियान चलाया, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, और कुंवर सिंह उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। वे लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में शामिल रहे:  
ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, सत्येंद्र राय, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, लक्ष्मण मौर्या, पवन सिंह, नागेन्द्र पटेल, आर.पी. राय, राजेश सिंह महुआरी, निखिल राय, बबीता जसरासरिया, बृजेश यादव, विनय गुप्ता, अवनीश मिश्रा, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, योगेंद्र यादव, मिथिलेश चौरसिया, सुजीत सिंह टीका, शोभित श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अजय मौर्या सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ