बेटी की कलम ने रचा इतिहास—आजमगढ़ की शान बनी जोहा!
हिन्दी में तीसरा स्थान, जनपद का सम्मान— जोहा की उड़ान को सलाम!
संवाददाता -अमित खरवार
आजमगढ़। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में जनपद की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। निश्वा इण्टर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा जोहा सलीम खान ने हिन्दी प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरव से ऊँचा किया। प्रतियोगिता का आयोजन साहित्यनुरागी संस्था द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. मनीषा मिश्रा ने की। उन्होंने जोहा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज के प्रबंधक तारिक ख्वाजा ने छात्रा की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि "जोहा की मेहनत और लगन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।" जोहा की इस उपलब्धि पर उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मोहल्ले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इसे आजमगढ़ की बेटियों की प्रतिभा का प्रतीक बताया।
0 टिप्पणियाँ