पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी लोहा सिंह गिरफ्तार!
त्योहार के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने दिखाई सतर्कता और सख्ती!
सतना। नागौद थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी लोहा सिंह उर्फ सेवक लाल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ग्कानागौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीड़िता ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे, जब वह घर पर अकेली थी, तो आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी, लेकिन त्योहारों की व्यस्तता के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने में कुछ देरी हो गई। 23 अक्टूबर को महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। नागौद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी लोहा सिंह उर्फ सेवक लाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ