आजमगढ़ : एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने किया गंभीरपुर, देवगांव व बरदह थानों का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

महिला एवं कमजोर वर्गों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हो।
लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए।
कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी सतत सतर्क रहें।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 15 अक्टूबर 2025 को थाना गंभीरपुर, देवगांव और बरदह का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया। इस दौरान एसएसपी ने थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव, आगन्तुकों और पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, महिला एवं कमजोर वर्ग की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की जनसुलभ, पारदर्शी और जिम्मेदार कार्यशैली ही जनता के भरोसे को मजबूत करती है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ