फूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट!
बहाउद्दीनपुर में दो पक्षों के बीच चला था लाठी-डंडा, फरार आरोपी सत्यम पुलिस के हत्थे चढ़ा!
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बहाउद्दीनपुर जाने वाले खण्डजा मार्ग तिराहा से हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम कुमार पुत्र शोभनाथ (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को ग्राम बहाउद्दीनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडा, फावड़ा और गड़ासा से एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
उक्त मामले की विवेचना उप निरिक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी सत्यम कुमार फरार चल रहा था। आज पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीशक दिनेश कुमार त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टबल बृजेश यादव और हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरि शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ