वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जहानागंज पुलिस की बड़ी सफलता।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने एक ही दिन में 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में रामबिलास यादव, कौशिल्या यादव, सुधरी देवी, सीमा देवी, सुशीला देवी, सुरेन्द्र, हरिचन्द, त्रिवेनी, श्रवण कुमार एवं स्वामी विश्वकर्मा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ