परिवार ने धर्मेंद्र की खराब तबीयत के दौरान मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी। अब घर लौटने के बाद फैंस और बॉलीवुड जगत ने उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।
मुंबई : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को दो दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत में सुधार होने के उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह अब पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर हैं।
बुधवार सुबह अभिनेता बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर मुंबई स्थित उनके जुहू बंगले पर पहुंचे। घर लौटने के बाद देओल परिवार के चेहरे पर राहत साफ झलक रही थी। धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे।
धर्मेंद्र के परिवार की ओर से लगातार मीडिया और प्रशंसकों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की जा रही थी। परिवार का कहना था कि इस कठिन समय में उन्हें थोड़ी निजता दी जाए ताकि धर्मेंद्र आराम कर सकें और जल्द ठीक हो जाएं।
धर्मेंद्र लंबे समय से अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो और प्रेरणादायक संदेश भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘अपने 2’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उनकी फिटनेस और जोश ने एक बार फिर फैंस को प्रभावित किया था।
अब घर लौटने के बाद फैंस और बॉलीवुड जगत के लोगों ने उन्हें “गेट वेल सून धर्म पाजी” कहते हुए शुभकामनाएं दी हैं। धर्मेंद्र के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वे कुछ दिनों तक घर पर आराम करेंगे और डॉक्टरों की सलाह पर धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या में लौटेंगे।
0 टिप्पणियाँ