उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती शुरू!

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, आवेदन 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
12वीं पास महिलाएं 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा में आवेदन कर सकती हैं, चयनित अभ्यर्थियों को ₹4500 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट आई है। राज्य सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए है, जो प्रदेश के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्य करना चाहती हैं। इच्छुक महिलाएं 20 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
योग्यता व पात्रता:- 
आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
उम्मीदवार की आयु 17 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
मानदेय (सैलरी) चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹4500 का मानदेय दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:- 
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। 2. होमपेज पर दिए गए आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 3. मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 4. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
👉 महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ