रशाद मॉरल स्कूल में स्पोर्ट्स डे पर दौड़, कबड्डी, रस्साकशी जैसे खेलों में बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा।
संस्था के पदाधिकारियों ने विजेताओं को किया सम्मानित, कहा — खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास और टीम भावना।
संवाददाता – धीरज वर्मा, चौक आजमगढ़
आजमगढ़। जमियातुर रशाद स्थित रशाद मॉरल स्कूल में रविवार को बालक-बालिकाओं के लिए “स्पोर्ट्स डे” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में दौड़, रस्साकशी, आलू दौड़, कबड्डी सहित कई रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों का भी धन्यवाद दिया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ