आजमगढ़ : मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण, शिवपाल यादव का बीजेपी पर हमला!

– महाराजगंज में नेताजी की प्रतिमा स्थापना को जनता ने बताया ऐतिहासिक क्षण
– शिवपाल यादव का आरोप — “सरकार प्रचार में व्यस्त, जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान”
संवाददाता-धीरज वर्मा 
आज़मगढ़ : जनपद के महाराजगंज क्षेत्र में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का भव्य अनावरण प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव द्वारा किया गया, जहां उन्होंने मंच से बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल भ्रम फैलाने में लगी है। समारोह में सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक नफ़ीस अहमद, पूजा सरोज, अखिलेश यादव, संग्राम यादव, पूर्व राज्यमंत्री एच.एन. पटेल, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महिला जिलाध्यक्ष बबीता चौहान सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक रामधनी यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापना की इच्छा रखती थी, क्योंकि नेताजी किसानों, गरीबों और वंचितों की सच्ची आवाज थे। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सामाजिक न्याय और सौहार्द का संदेश दिया, जबकि वर्तमान सरकार प्रचार में व्यस्त है और जनता महंगाई, बेरोजगारी व अव्यवस्था से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ