जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान सक्रिय!
एकरामपुर में नालियों की सफाई, कचरा हटाने और जागरूकता अभियान के साथ ग्रामीणों से स्वच्छता पर जोर!
आजमगढ़ : जनपद में नियंत्रण अभियान के तहत शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन को और गति देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में तरह-तरह के रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जगह-जगह सफाई कराकर संक्रमण रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में आज खंड विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान की निगरानी में कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई का कार्य किया गया। कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व और रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक कर रहे हैं, साथ ही ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वे घरों और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। आज के स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ