212 मॉडलों ने दर्शकों को किया आकर्षित!
कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा!
संवाददाता-धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में रविवार को साइंस एंड मैथ्स प्रदर्शनी एवं अभिभावक शिक्षक मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक व अतिथि मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 11 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 212 गणित एवं विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, ह्यूमन हार्ट, टेस्ला कॉइल, सोलर पावर प्लांट, एआई, अर्थक्वेक अलार्म सहित कई विषय शामिल रहे। संस्थापक ने छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बौद्धिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, प्रबंधक नवाज अहमद खान, डॉ. आज़ाद अहमद खान, प्रधानाचार्या रेखा सिंह सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ