सीएमओ ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ!
सेवानिवृत्त एएनएम व सीएचओ हुए सम्मानित!
संवाददाता-अबुल कैश निज़ामबाद
रानी की सराय : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार दोपहर दो बजे विदाई एवं मिलन समारोह का आयोजन चिकित्सा प्रभारी अधिकारी कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंदर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील मौर्य और डॉ. कविता सिंह ने किया, जबकि समारोह में सेवानिवृत्त एएनएम एवं सीएचओ को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा डॉ. अजय जायसवाल ने की। इस अवसर पर डॉ. नदीम, डॉ. अब्दुल्ला खान, डॉ. नूर सबा, डॉ. विनोद, डॉ. सलमान फैजी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र की आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ