हरिहरपुर में बिना सूचना मकान ध्वस्तीकरण पर बवाल, पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांगी क्षतिपूर्ति

आजमगढ़ : जनपद के थाना कचरापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिहरपुर में विकास प्राधिकरण द्वारा बिना पूर्व सूचना निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित रामजतन गोंड व रामनयन गोंड का आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनके मकानों को गिरा दिया गया। बताया गया कि अधिकारियों ने मौके पर गांव के कुछ लोगों की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि मकान बनने से पास स्थित संगीत महाविद्यालय की शोभा प्रभावित हो रही थी और नक्शा पास नहीं था। पीड़ितों का कहना है कि इसी संगीत महाविद्यालय के निर्माण के लिए उन्होंने पहले अपनी भूमिधरी जमीन का एक हिस्सा विनिमय के माध्यम से दिया था, जिससे महाविद्यालय का निर्माण संभव हो सका। गरीब और असहाय परिवार होने के कारण मकान ध्वस्त होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मानसिक रूप से भी टूट चुके हैं। पीड़ितों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ध्वस्त किए गए मकानों की उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ