यारी के पूरा ग्राम सभा असनी के लाल ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान!
शेरपुर तिराहे से गांव तक बैंड-बाजे व फूल-मालाओं के साथ जश्न!
संवाददाता -अबुल कैश निज़ामबाद
आजमगढ़ : जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत यारी के पूरा ग्राम सभा असनी निवासी विवेकानंद पाण्डेय को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में आचार्य की डिग्री के साथ स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब विवेकानंद पाण्डेय निजामाबाद के शेरपुर तिराहा पहुंचे, तो ग्रामवासियों ने चन्दन यादव के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। गांव पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले ग्राम देवता का विधि-विधान से पूजन किया और अपने गुरु कृपा महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। विवेकानंद पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामवासियों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया। इस अवसर पर चन्दन यादव ने कहा कि बीएचयू से गोल्ड मेडल प्राप्त कर विवेकानंद पाण्डेय ने आजमगढ़ का नाम रोशन किया है और उनकी मेहनत व अनुशासन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। कार्यक्रम में आचार्य शुभम मिश्र, अरुण यादव, अमरजीत यादव, नीरज यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव, प्रियतम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ