सुशासन और अंत्योदय के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी: शिवभूषण सिंह!

अटल स्मृति संगोष्ठी में अटल जी के विचारों को किया गया नमन! 
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल में अटल स्मृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊ जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी एक महान विचारक, कवि और बहुमुखी प्रतिभा के धनी नेता थे। उन्होंने कहा कि जब अटल जी अंत्योदय और सुशासन की बात करते थे तो उस समय सत्ता पक्ष के लोग उनका उपहास उड़ाते थे, लेकिन अटल जी अपने दृढ़ निश्चय पर अडिग रहे। सत्ता में आने के बाद 24 दलों की सरकार चलाते हुए उन्होंने अंत्योदय कार्ड की सुविधा देकर जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराया।
शिवभूषण सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने का काम किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़कर किसानों को अपनी फसल उचित मूल्य पर बेचने का अवसर मिला। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा किया। आज देश में सड़कों का विशाल नेटवर्क अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, तो इसके पीछे अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों और सोच का बड़ा योगदान है। अंत में उन्होंने सभी से अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, डॉ. संतोष सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, आर.पी. राय, डॉ. श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद सिंह, प्रवीण सिंह, सुशील सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, शशिकांत विश्वकर्मा, बबिता जसरासरिया, रामहित राजभर, पवन सिंह मुन्ना, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ