आजमगढ़ में मायावती का 70वां जन्मदिन मंडल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया।
बसपा नेताओं ने 2027 में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़ : जनपद में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन मंडल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में अंबेडकर पार्क (कलेक्ट्रेट परिसर) में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ दिनेश चंद्रा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “2027 में योगी को हटाकर बहन जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य है।”
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बसपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें हरिश चंद्र गौतम, ओमकार शास्त्री, डॉ. इंदू चौधरी, शंकर यादव, शालीम अंसारी, हिलाल गौतम, अरुण पाठक, विनोद चौहान, मदन राम, अरुण सिंह, अब्बूलैस आजमी, कुरबान आजमी सहित अनेक नेता शामिल रहे।
कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने बहन कुमारी मायावती की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें 2027 में पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविंद कुमार गौतम ने किया। पूरे आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने बसपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी के इरादों को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
0 टिप्पणियाँ