संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़ : जनपद के सठियांव क्षेत्र में स्वर्गीय सुभाष चन्द्र सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सठियांव) की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 जनवरी 2026 को उनके निज आवास पर प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ, जहां जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि स्वतंत्र कुमार सिंह ‘मुन्ना’, सदस्य जिला पंचायत सठियांव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा (भाजपा) रहे। उन्होंने स्व. सुभाष चन्द्र सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
आयोजन सीताराम रामानंद स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सठियांव, आजमगढ़ की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ