डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नींव तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं से ही मजबूत होगी।
आजमगढ़। 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रशान्त कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर प्रशान्त कुमार अपने छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में रानी की सराय के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ रामजन्म सिपाही, वर्तमान महाप्रधान प्रत्याशी, गंभीरवन भी मंचासीन रहे। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रशान्त कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब संस्था को पूरे भारत के कंप्यूटर सेंटर्स में टॉप परफॉर्मिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि संस्था द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रमाण मानी जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर प्रशान्त कुमार ने कहा, “गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हमने यह संदेश दिया है, कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता है। डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नींव तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं से ही मजबूत होगी। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा पहुंचे।” वहीं मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0 टिप्पणियाँ