आजमगढ़ : कन्या जन्मोत्सव पर जिला महिला चिकित्सालय में आयोजन, डॉ. प्रियंका मौर्या का हुआ भव्य स्वागत!

जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बेटियों के सम्मान और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
आजमगढ़। “कन्या जन्मोत्सव” के शुभ अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या शिशुओं के संरक्षण, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।
डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियाँ समाज की धरोहर हैं और उनके जन्म पर उत्सव मनाना सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार और महिला आयोग बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय द्वारा संचालित न्यूनेटल ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटर सेवा की भी जानकारी दी गई, जो नवजात शिशुओं के सुरक्षित उपचार एवं परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में डॉ. शैलेश सुमन, डॉ. श्वेता राय, डॉ. आर.डी. यादव, डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी, स्टाफ अनूप जायसवाल, दुर्गा देवी (मेडरॉन), स्टाफ नर्स छाया राय, आशा भारती, सत्यभामा, अनीता मौर्या, स्मिता राय सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन कन्या सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ