देवगांव पुलिस ने बकरी चोरी व पशु क्रूरता में शामिल दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवगांव पुलिस ने बकरी चोरी व पशु क्रूरता के मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू, एक बोलेरो और 2100 रुपये बरामद किए गए हैं।
आजमगढ़। थाना देवगांव पुलिस ने बकरी चोरी और पशु क्रूरता के मामलों में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 28 दिसंबर 2025 को जेहतमंदपुर निवासी गुलजार अहमद के घर से अज्ञात चोरों द्वारा नौ बकरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में थाना देवगांव पर मुकदमा संख्या 491/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं, 5 जनवरी 2026 को ग्राम सलेमपुर सिवान स्थित नई पोखरी के पास अज्ञात जानवर को क्रूरता पूर्वक काटे जाने की घटना सामने आई थी, जिस पर थाना देवगांव में मुकदमा संख्या 08/2026 धारा 325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया गया।
दोनों मामलों की जांच के दौरान आज 11 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिरीकपुर मोड़ से दो अभियुक्तों फहीम पुत्र स्व. नुरूलहुदा निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय तथा मिस्टर उर्फ मोहम्मद वाहिन पुत्र जलालुद्दीन निवासी अकबरपुर थाना देवगांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध चाकू, एक बोलेरो वाहन (UP62N0224) और 2100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना देवगांव में मुकदमा संख्या 021/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह सहित थाना देवगांव पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ