संभल : सपा-बीजेपी छोड़ सैकड़ों यादव बसपा में शामिल।

बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। 
संभल। मुरादाबाद मंडल की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान जिला संभल की 111 विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। गुन्नौर विधानसभा से दंगल सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों यादव समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए मुरादाबाद मंडल के सम्मानित मुख्य सेक्टर प्रभारी की मौजूदगी में विधिवत पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान बसपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने यादव समाज के लोगों के पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए मजबूती का प्रतीक बताया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मायावती के नेतृत्व में बसपा को मजबूत करेंगे और आने वाले चुनावों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के अंत में बसपा के पक्ष में जोरदार नारे लगाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ