प्रभा ट्रैक्टर्स आज़मगढ़ ने आयोजित किया मैसी किसान बंधन कार्यक्रम, मेगा लकी ड्रॉ में किसान ने जीता ट्रैक्टर।

कार्यक्रम में किसानों के उत्साह और भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि मैसी ब्रांड के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़ 
आजमगढ़। प्रभा ट्रैक्टर्स द्वारा मैसी किसान बंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, ग्राहक और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों से जुड़ाव मजबूत करना और आधुनिक कृषि तकनीक से उन्हें परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं मार्केटिंग) दीपंजन रॉय, वरिष्ठ सहायक उपाध्यक्ष पुष्कर बाली, डी.जी.एम. राजीव सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (एमडी) संतोष त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक (सेल्स) कुमार विशाल, रॉबिन तथा हेड–सर्विस दीपक दुबे मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में 25 विजेताओं को आकर्षक उपहार वितरित किए गए। वहीं मेगा लकी ड्रॉ में आज़मगढ़ के संदीप ने एमएफ 7235 ट्रैक्टर जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभा ट्रैक्टर्स ने नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए दो नए ट्रैक्टर—एमएफ 254 4WD और एमएफ 9500 सुपर टॉर्क—का भी शुभारंभ किया। साथ ही आज़मगढ़ के 21 संपन्न ग्राहकों को नए ट्रैक्टरों की डिलीवरी दी गई।
प्रभा ट्रैक्टर्स प्रबंधन ने बताया कि किसानों के सहयोग और टीम के समर्पित प्रयासों से यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ