जिला सैनिक कल्याण कार्यालय देश का शीर्ष जिला घोषित!
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आजमगढ़ ने सैनिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। 14 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित दसवें राष्ट्रीय भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले को देश का सर्वोच्च जिला सैनिक बोर्ड घोषित किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल) द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, पुनर्वास और अधिकारों के संरक्षण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की मान्यता है।
#आजमगढ़. #उत्तर प्रदीप
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अप्रा.) ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार, सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ और जिला प्रशासन के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया।
सेवा पुनर्नियोजन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, समयबद्ध पेंशन वितरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं जैसे प्रयासों को इस सम्मान की वजह बताया गया। इस राष्ट्रीय उपलब्धि से आजमगढ़ जिले का गौरव बढ़ा है।
0 टिप्पणियाँ