प्रतीक यादव के पोस्ट से मुलायम परिवार का विवाद खुलकर सामने आया, सियासी हलचल तेज।
तलाक के संकेतों से गरमाया मामला, अपर्णा यादव की चुप्पी चर्चा में।
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ा एक पारिवारिक विवाद इन दिनों चर्चा में है। प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने निजी जीवन को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
प्रतीक यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि वैवाहिक जीवन में आए तनाव के चलते वह तलाक लेने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले पर अपर्णा यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। वर्तमान में अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला अब सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है।
0 टिप्पणियाँ