ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन आजमगढ़ की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन।

आजमगढ़ : जनपद में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन आजमगढ़ की एक अहम बैठक कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और संगठन की भावी भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दुर्गा प्रसाद राय को अध्यक्ष, सतीश कुमार सिंह को महामंत्री तथा अखिलेश सिंह को क्रांति प्रतिनिधि घोषित किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सती राम सिंह, राम प्रवेश राम, बलिराम, अभय, सत्य प्रकाश सिंह, बबलू राय, चंद्रशेखर, आदित्य सिंह, आलोक यादव, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण राय, विनीत राय, दुर्विजय यादव, जसवंत जी, मनीष सिंह, संजय सिंह, रामविलास जी, संतोष यादव, राजेश वर्मा, विंध्यवासिनी उपाध्याय, मनोज यादव सहित जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ