बुलडोजर कार्रवाई पर सपा का हमला, सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताया विरोध।

भाजपा की सरकार में पीडीए समाज के लोगों पर लगातार दमन, उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है : धर्मेंद्र यादव 

संवाददाता -धीरज वर्मा 

आजमगढ़ : जनपद के संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर में रामजतन गोंड़ और रामनयन गोंड़ का बना-बनाया मकान बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर आजमगढ़ लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लोगों पर लगातार दमन, उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पीडीए वर्ग से होने के कारण उनका मकान मनमाने तरीके से गिराया गया, जिसकी समाजवादी पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा जुल्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करती रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी।उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों पर अत्याचार हो रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर लूट मची हुई है। उन्होंने साधु-संतों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई का भी आरोप लगाया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के लोगों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, जवाहिर यादव, बिबेक सिंह सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ