अंबरपुर वृद्धा आश्रम में स्वर्गीय बगेदु यादव की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, वृद्धजनों को कराया गया भोजन।

संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील अंतर्गत अंबरपुर स्थित वृद्धा आश्रम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने स्वर्गीय पिता श्री बगेदु यादव की पुण्यतिथि सेवा भाव के साथ मनाई। मिली जानकारी के अनुसार श्री राजेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 2015 से लगातार अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के सुख-दुख में सहभागी बनते आ रहे हैं और समय-समय पर आश्रम संचालक से फोन पर बातचीत कर वृद्धजनों की कुशलक्षेम भी लेते रहते हैं।
बताया गया कि 20 जनवरी 2026 को स्वर्गीय बगेदु यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद यादव वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों को भोजन कराया तथा फल और मिठाइयों का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचन यादव, भाई सोनू यादव, सुपुत्र रजनीश यादव, पुत्रवधू श्रीमती अंजलि यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और आश्रम प्रबंधन ने इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ