सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार।

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर फर्जी सांसद पास लगी स्कॉर्पियो पकड़ी गई।
दिल्ली : मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार को नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो-एन कार को रोका। वाहन पर भारतीय संसद के पूर्व सांसद (एक्स-एमपी) का पास लगा हुआ था, जिस पर लोकसभा और राज्यसभा सेक्रेटेरिएट का उल्लेख भी किया गया था। संदेह होने पर पुलिस ने गहन जांच की।
पूछताछ में चालक की पहचान आकाश, निवासी कटवारिया सराय, थाना किशनगढ़ (दिल्ली) के रूप में हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार जांच में स्कॉर्पियो पर लगा पास/स्टीकर फर्जी पाया गया। पूछताछ के दौरान आकाश ने खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड बताया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को छुड़ाने के लिए दिल्ली और यूपी के कुछ नेताओं की ओर से फोन आए। अंजलि अरोड़ा की ओर से भी सिफारिश की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने नियमों के अनुसार कार्रवाई की।
आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, फर्जी पास लगी स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ