राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने का संदेश दिया गया।
संवाददाता-धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़ : राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत आज नुक्कड़ नाटक एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा है, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है। इस अवसर पर वाराणसी से आए वीएस इंडिया के डॉक्टर राजेश ने कहा कि हेलमेट चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए, जबकि एआरटीओ अतुल यादव ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। नुक्कड़ नाटक के दौरान पुलिसकर्मियों, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को समझाया गया। पंपलेट वितरण के जरिए भी सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन तक पहुंचाई गईं, ताकि लोगों में यह जागरूकता विकसित हो सके कि यातायात नियम केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का माध्यम हैं।
0 टिप्पणियाँ