व्हाट्सप्प Paid मॉडल अलर्ट : सब्सक्रिप्शन नहीं लिया तो क्या होगा? फ्री वर्जन में दिखेंगे विज्ञापन!

WhatsApp को लेकर पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की चर्चा तेज है, जहां फ्री वर्जन में यूजर्स को विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं, जबकि सब्सक्रिप्शन लेने पर बिना एड्स और अतिरिक्त फीचर्स मिलने की संभावना है।
टेक : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा अब व्हाट्सप्प के लिए पेड मॉडल पर गंभीरता से काम कर रहा है। ऐसे में यूजर्स के मन में सवाल है कि अगर सब्सक्रिप्शन नहीं लिया गया तो क्या व्हाट्सप्प बंद हो जाएगा या फिर फ्री वर्जन में विज्ञापन देखने पड़ेंगे?
जानकारी के अनुसार, मेटा का फोकस व्हाट्सप्प से रेवेन्यू बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की चर्चा तेज हो गई है।
 हालांकि आम यूजर्स के लिए व्हाट्सप्प पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन फ्री वर्जन में विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। ये विज्ञापन स्टेटस सेक्शन या चैट लिस्ट के आसपास दिखाई दे सकते हैं।वहीं, सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को बिना विज्ञापन वाला अनुभव, अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर्स और एडवांस टूल्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। मेटा पहले ही व्हाट्सप्प बिज़नेस और चैनल फीचर्स के जरिए कमाई कर रहा है, अब आम यूजर्स के लिए भी नया मॉडल लाने की तैयारी है। फिलहाल मेटा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आने वाले समय में WhatsApp के इस्तेमाल का तरीका बदल सकता है। ऐसे में यूजर्स को नए अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ