आजमगढ़ : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रयास संगठन ने किया कार्यक्रम, शहीद सुनील पाठक की स्मृति में बच्चों को बांटी स्टेशनरी।

संवाददाता- राकेश गौतम 
आजमगढ़। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर लीलापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ हुई। वक्ताओं ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाने में गांधी जी के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए लीलापुर के वीर सपूत सुनील पाठक की स्मृति में विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। प्रयास संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दिया।
प्रयास संगठन के उपाध्यक्ष एवं शहीद सुनील पाठक के भाई शिव प्रसाद पाठक ने कहा कि उनके भाई ने 3 नवंबर 2003 को देश की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति को जीवित रखने के उद्देश्य से हर वर्ष बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण किया जाता है, ताकि समाज में शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनानाथ मौर्य सहित दयाराम चौहान, चंद्रशेखर मिश्र, अमृता पाठक, रंजना यादव, प्रयास संगठन के इंजीनियर सुनील यादव, संजीव राय, अमित यादव, कृपाशंकर पाठक, पूर्व प्रधान राजाराम पाठक, मनीष पाठक, नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ