रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आजमगढ़ में क्षेत्रीय सम्मेलन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय मंत्री पी.एन. सिंह का सम्मान!

सेवानिवृत्त क्षेत्रीय मंत्री पी.एन. सिंह का सम्मान, 12 डिपो शाखाओं ने किया अभिनंदन।
आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन बुधवार को श्री जशवंत सिंह (क्षेत्रीय संरक्षक) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के क्षेत्रीय मंत्री रहे श्री पी.एन. सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन में निगम प्रतिफलों में वृद्धि, लोड फैक्टर व डीजल औसत में सुधार, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि निगम की आय में वृद्धि एक-एक सवारी और डीजल बचत से संभव है। परिवहन निगम कर्मचारियों ने कोविड काल सहित हर समय जनता की सेवा की है, जिसकी सराहना सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा भी की गई है।
सम्मेलन में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध संचालन रोकने, संविदा चालकों-परिचालकों के नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति व वेतन, सातवें वेतनमान का एरियर तथा सेवानिवृत्त कर्मियों को चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों पर सरकार से विचार की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपमंत्री सतीश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष विवेकानंद सिन्हा, संगठन मंत्री बी.के. शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन के बाद पी.एन. सिंह के सम्मान समारोह में आजमगढ़ क्षेत्र की 12 डिपो शाखाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ