बड़ी खबर : तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल और सरकार के बीच मतभेद, सत्र के दौरान बना विवाद।

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान को लेकर मतभेद के बाद राज्यपाल ने सत्र का बहिष्कार किया।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान अनिवार्य है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर राज्यपाल आर.एन. रवि और राज्य सरकार के बीच मतभेद सामने आए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल आर.एन. रवि सदन को संबोधित किए बिना ही कार्यवाही छोड़कर बाहर चले गए। बताया गया कि राज्यपाल ने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की बात कही थी, लेकिन इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सहमति नहीं दी।
इसके बाद राज्यपाल ने सदन की कार्यवाही में भाग न लेने का निर्णय लिया। यह तीसरा अवसर है जब उन्होंने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया है। इससे पहले भी वर्ष 2024 और 2025 में वे विधानसभा को संबोधित नहीं कर पाए थे।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजभवन की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि राज्यपाल को इस बात का दुख है कि राष्ट्रगान को लेकर असहमति उत्पन्न हुई। राज्यपाल का कहना है कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों से भली-भांति परिचित हैं और राष्ट्रीय प्रतीकों को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए। इस घटना के बाद एक बार फिर राज्यपाल और राज्य सरकार के संबंधों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ