हाइवे पर मौत बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक, कार पर पलटने से हरियाणा का दंपत्ति दबे!

 संवाददाता - योगेश कुमार 
मुजफ्फरनगर। जिले के संधावली रेलवे ओवर ब्रिज, नेशनल हाईवे-58 पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। खोई से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पास गुजर रही कार पर पलट गया। कार में सवार हरियाणा के दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपति को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर इलाज में जुटे हैं।मौके पर पहुंचे सीओ खतौली, रामाशीष यादव ने बताया कि ट्रक डिसबैलेंस होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर कार पर पलट गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ