स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया। कई ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ ने यात्रियों और सामानों की तलाशी ली।
संवाददाता: रमेश यादव
तहबरपुर/आजमगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सरयू–यमुना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की गहन तलाशी ली गई। अभियान में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से ट्रेनों की बोगियों को खंगाला। यात्रियों के साथ-साथ उनके सामानों की भी सघन जांच की गई। स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस या आरपीएफ को दें। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया।
0 टिप्पणियाँ