बड़ी खबर : प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी।

उनके स्वास्थ्य को लेकर शिष्यों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। 

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। लगातार छह दिनों से धरना देने के कारण उन्हें बुखार आ गया है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार अस्वस्थ होने के बावजूद शंकराचार्य ने धरना स्थल नहीं छोड़ा है।

तबीयत खराब होने के चलते वह दिन में केवल दो बार ही पालकी पर श्रद्धालुओं के बीच आए, जबकि अधिकांश समय अपने वैन में आराम करते रहे। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिष्यों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन प्रशासन के रवैये से नाराज होकर शंकराचार्य ने धरना शुरू किया था। प्रशासनिक अधिकारियों से कई मुद्दों को लेकर उनकी नाराजगी अभी भी बरकरार है, जिसके चलते वह अब तक अपने शिविर में वापस नहीं लौटे हैं।माघ मेले में मौजूद संत समाज और श्रद्धालु शंकराचार्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक धरना जारी रह सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ