महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक!
पंचायत चुनाव में 40% भागीदारी को लेकर महिलाओं से अभी से तैयारी का आह्वान!
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़। जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर महिला कांग्रेस की मासिक बैठक महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी का अधिकार दिया गया है। ऐसे में पार्टी से जुड़ी सभी महिलाओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए और जिला पंचायत, प्रधान समेत अन्य पदों के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने भी महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम होगी। संगठन पूरी ताकत के साथ महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में नगर अध्यक्ष रियाजुल हसन सहित कांग्रेस पार्टी की तमाम महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने पंचायत चुनाव को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ