सपा को बड़ा झटका, चित्रकूट के कद्दावर नेता सुरेन्द्र सिंह खंगार बसपा में शामिल।

सुरेन्द्र सिंह खंगार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही दलित-पिछड़े और वंचित समाज की सच्ची आवाज़ है।
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर जनपद चित्रकूट के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र सिंह खंगार (जिला सचिव, सपा लोहिया वाहिनी) ने साइकिल का साथ छोड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ बसपा की विचारधारा और कार्यशैली में आस्था जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरेन्द्र सिंह खंगार ने कहा कि बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में बसपा ही बहुजन समाज के हक़ और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। उनके इस फैसले को चित्रकूट की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बसपा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। बसपा नेताओं ने सभी नवागत साथियों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ